वन पर्यावरणएवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

रांची: सेव अर्थ मिशन 2024 वन प्रमंडल रांची के द्वारा ऑक्सीजन पार्क मोराबादी रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रजावलित कर मुख्य अतिथि डॉ संजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बाल प्रमुख), झारखंड, कुलवंत सिंह, आईएफएस और शशिकर समांथा ने किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना डांस और कत्थक नृत्य किया गया।

इसका थीम वर्षा ऋतु आगमन और उसकी मनमोहन वातावरण और मोर नृत्य के रुप में दर्शाया गया था।इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करने का उदेश्य आम लोगो को पर्यावरण से जोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जन जागरुकता फैलाना है। इसके बाद थेमेटिक डांस जिसमें पेड़ का पूरा वृतांत इसमें दिखाया गया है जिसे घोष और उनकी टीम के द्वारा किया गया जिसमें सभी दर्शकों ने पूरा मजा लिया।

Whatsapp Group
See also  झारखंड नियोजन नीति बनकर तैयार, JSSC परीक्षाओं की तिथि जल्द

इसके बाद छाव डांस जिसका थीम प्रकृति रहा जिससे बहुत मनमोहक झांकियां प्रस्तुति दी। ह्यूमन पपेट और स्ट्रिंग पपेट जो की राजस्थान जिसका थीम वन एवम पर्यावरण था सभी दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद नागपुरी डांस हुआ जिसका थीम झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य को इस डांस के माध्यम से बेहतरीन रूप से दिखाया गया है।

उसके बाद पुरुलिया प छाव डांस जिसका थीम महिषासुर वध नृत्य था उसे लोगों को दिखाया गया जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर की। इसके बाद एक और नागपुरी डांस हुआ जिसका थीम बसंत ऋतु में प्रकृति का दृश्य बेहतरीन रूप से दर्शाया गया था। थीमेटिक डांस इसका थीम पेड़ था इसे भी डांस मे दिखाया गया ,इसके अलावा के सैंड आर्ट की प्रस्तुति द्वारा पृथ्वी को बेहतरीन रूप से दिखाया गया जिसे सभी दर्शकों में बहुत अधिक सराहा । ट्राइबल फैशन शो सुमंगल नाग और उनकी टीम के द्वारा जिसका थीम सतत जीवनशैली कैसे कैसे जिया जाया था।

See also  संजीवनी अकादमी में शिक्षक दिवस पर एक समारोह

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *