Ramgarh by-election झारखण्ड पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो ने किया गोला के नावाडीह पंचायत का दौरा

रामगढ़ उपचुनाव  जनसम्पर्क के क्रम में संतोष कुमार महतो ने गोला के विभिन्न गाँवों में दौरा करके रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के अहम मुद्दों और रामगढ़ के मूलभूत समस्याओं यानि शिक्षा,रोज़गार, स्वास्थ्य सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।

लोगों ने एक स्वर में कहा कि आज तक विधानसभा के इतिहास में विकास के ग़ुब्बारे ही दिखाकर लोगों से वोट लिया गया है लेकिन यहाँ के छात्र बुनियादी शिक्षा सहित उच्च शिक्षा के लिए हज़ारीबाग़,बोकारो और राँची जाने को मजबूर हैं।छोटी बड़ी बीमारियों के लिए आज भी रामगढ़ ज़िला पूरी तरह से रिम्स पर आश्रित है।

Whatsapp Group
See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा: झारखंड में सिर्फ झारखंडियों को ही सरकारी नौकरी, 60_ 40 _ना चलतो

ज़िले में स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है हर दस में आठ दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु हो जाती है वजह सिर्फ़ और सिर्फ़ यहाँ उचित इलाज न होना है।तमाम छोटे बड़े उद्योगों ke मकड़जाल रामगढ़ में हैं लेकिन यहाँ के लोगों को रोज़गार और नौकरी करने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना मजबूरी है।

सभी ग्रामीणों ने झारखण्ड पार्टी को इस बार प्रचण्ड बहुमत से जीताने की बात कही साथ ही पिछले विधायकों के ख़िलाफ़ वादाखिलाफ़ी करने और क्षेत्र में भय भूख भ्रष्टाचार फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया है।स्वार्थ में डूबे हुए नेता अब रामगढ़ की जनता की नहीं चाहिए बल्कि सकारात्मक,विकासात्मक और रचनात्मक नीति निर्माण के लिए संकल्पित युवा शिक्षित नेता चाहिए जो कि सिर्फ़ संतोष कुमार महतो दिखायी देते हैं।

See also  JSSC झारखंड दरोगा नियुक्ति ,रोस्टर क्लीयरेंस पूरा

विगत दस सालों से निःस्वार्थ भाव से क्षेत्र में शिक्षा रोज़गार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं और युवाओं किसानों मज़दूरों के हक़ और सुविधाओं के लिए लगातार आंदोलन और संघर्ष कर रहे हैं!इस बार संतोष महतो को हमारे आवाज़ और अधिकारों को मज़बूत करने के लिए विधानसभा भेजने का काम रामगढ़ की जनता करेगी।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *