प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2 लाख शिक्षकों की बहाली

0 minutes, 1 second Read

Teachear vacancy  बिहार सरकार साल 2023 में लगभग 2 लाख शिक्षकों की बहाली होगी। इसके संबंध में प्रस्तावित नयी नियमावली को सामान्य प्रशासन और नगर विकास विभाग ने निर्देश दे जारी कर दिया है। शिक्षक नियुक्ति नियमावली को कैबिनेट में लाने से पहले बड़ी सफलता मानी जा रही है। वही शिक्षा विभाग कई विभागों से पूछे जा रहे सवालों का उत्तर तैयार कर रहा है।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समिति ने इस पर विचार मंथन किया।  दरअसल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनुमति से पहले विभागों की तरफ से पूछे जा रहे सवालों के उत्तर तैयार रखना है. अब विभाग की कोशिश है कि इसी माह हर हाल में नियमावली को कैबिनेट से पास करा लिया जाये।

Whatsapp Group
See also  शिक्षक नियुक्ति नियमों में संशोधन नहीं बदलेगा, कैबिनेट संशोधन से पहले किया विचार

इस नियमावली पर वित्त और विधि विभाग के साथ कुल तीन विभागों की अनुमति लेना बाकी है। सूत्रों के अनुसार उम्मीद जतायी जा रही है कि इसी हफ्ते इन विभागों से भी अनुमति मिल जायेगी। वही आशा है कि अगली  कैबिनेट की बैठक  में विधिवत नियमावली को मंजूरी मिल हो जाएगी।  जिसके बाद परीक्षा का विज्ञापन जारी करने के बाद नियुक्तियों के लिए आवेदन भरा जाएगा।

बता दें अभी दिन में कई बार विभागीय अफसर नियमावली पर चर्चा कर रहे हैं।

See also  7th JPSC में हुआ धांधली! cut off से ज्यादा अंक फिर भी नहीं हुआ चयन–

बिहार के  शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा है कि अगली कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना  है।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *