सरकार का बड़ा फैसला 30 अगस्त के बदले 31 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी

0 minutes, 1 second Read

झारखंड सरकार ने रक्षा बंधन की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। इस संबंध  आदेश कार्मिक विभाग ने जारी  किया है। सूचना की जानकारी  सभी कार्यालय प्रमुखों को दी है।
कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि 5 दिसंबर, 2022 को जारी अधिसूचना द्वारा वर्ष 2023 में रक्षा बंधन के अवसर पर 30 अगस्‍त, 2023 (बुधवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित है।

विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त को ना  मनाकर 31 अगस्‍त, 2023 (गुरुवार) को मनाया जायेगा। अतः वर्ष 2023 में रक्षा बंधन के अवसर पर 30 अगस्‍त, 2023 को घोषित अवकाश के स्थान पर 31 अगस्‍त, 2023 को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।

Whatsapp Group
See also  जयनगर थाना प्रभारी और SI ने मिलकर जान मारने की नीयत से अपहरण किया, आरोप

कार्मिक विभाग की अधिसूचना (संख्या-7624, दिनांक- 05.12.2022) के शेष अंश यथावत रहेंगे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *