अधिकारी ने स्कूल भ्रमण में शिक्षक को कहा ईडियट्स और हाथी फिर जो हुआ..

0 minutes, 0 seconds Read

बिहार। बिहार के सरकारी स्कूलों में इन दिनों रोजाना निरीक्षण का काम जारी है। इसी निरक्षण के कड़ी में  शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक अचानक वैशाली पहुंच गए। और हाजीपुर के स्कूल का निरीक्षण किया।

इस दौरान जब स्पोर्ट्स के स्टॉक रूम को खुलवाया तो बिखरा हुआ सामान देखकर बिफर पड़े। और  स्कूल के मास्टर साहब से लेकर प्रिसिंपल तक की खरी खोटी सुनाया।

Whatsapp Group

केके पाठक बहुत गुस्से में दिखाई दिए, और फटकार लगाते हुए एक टीचर से कहा कि हाथी के तरह मोटा हो गया है इडियट, प्रिंसिपल काम कर रहा है तुम खड़ा हो। जल्दी जाओ और सामान बाहर लाओ।

See also  Jharkhand Teacher Recruitment 2023: अब CTET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका !

मामला हाजीपुर उत्क्रमित मध्य सेनदुआरी स्कूल का है जहां केके पाठक औचक निरीक्षण के लिए गए थे।

यही नहीं स्कूल में फैली अव्यवस्था को देख केके पाठक ने सेंदुआरी स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया है। केके पाठक ने जिले के 3 प्रखंडों के 7 स्कूलों का दौरा किया। केके पाठक अपने सख्त आदेशों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में नया फरमान जारी करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी स्कूल में 16 अगस्त से बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रही तो संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी।

See also  कस्तूरबा विद्यालय छात्रा रात में निकल कर भाग गई, मामला हैरान कर देने वाली है!

दरअसल राज्य में अभी भी करीब 10 फीसदी ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की अडेंटेंस सुधारने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस मामले में सभी जिलों के डीईओ को शिक्षा विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *