बदलते समय की अद्वितीय तस्वीर: उड़ान IAS अकेडमी ने कराया CGL का मॉक टेस्ट का आयोजन

रांची बदलते समय के साथ एक बार फिर कदमताल करते हुए राँची स्थित उड़ान आईएस अकेडमी ने झारखंड में अनोखी पहल की।

‘उड़ान IAS एकेडमी, राँची के द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर, 2023 को आगामी JSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखकर निःशुल्क मेगा मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। पूरे राज्य में यह पहली संस्थान बनी जिसने झारखंड सीजीएल के नवीनतम पैटर्न पर आधारित परीक्षा की तीनों पालियों का एक ही दिन में आयोजन कराया।

Whatsapp Group

जहाँ इस परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों को आयोग की आगामी परीक्षा का अनुभव देना तो था ही, वही ज्यादा से ज्यादा अभ्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सके, इसलिए इसे निःशुल्क भी रखा गया था। इस निःशुल्क टेस्ट आयोजन में अभ्यथियों की ऐसे डिमांड आयी, जिसे पूरा करने के लिए राँची के तीन अन्य परीक्षा स्थलों के अलावा कोकर स्थित डीएवी नंदराज में इसका वृहद आयोजन कराया गया।

See also  AIIMS सरकारी नौकरी पाने का मौका, 16 हजार से ज्यादा वैकेंसी

इस मेगा मॉक टेस्ट में लगभग 4500 अभ्यर्थियों ने भागीदारी की एवं JSSC आयोग के अनुकूल परीक्षा के माहौल में टेस्ट दिया। इस मॉक टेस्ट के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की एवं अपनी तैयारी परखा।

उड़ान आईएएस अकेडमी के डायरेक्टर, अरुण सर के अनुसार यह आयोजन संस्थान के लिए गर्व की बात है, जहाँ ऐसी पहली पहल पूरे झारखंड में उड़ान के द्वारा की गई एवं ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला इसका उनको अत्यंत हर्ष भी है।

See also  JSSC , Revenue inspector की तैयारी करना हुआ आसान
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *