पत्रकारों से ही भिड़े जयराम महतो, वीडियो हो रहा वायरल

रांची : झारखंड के छठे विधानसभा का पहला सत्र खत्म हो गया है। लेकिन पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो लगातार अपने बयानों और तेवर से चर्चा में रहे।

गुरुवार को सत्र के अंतिम दिन वह विधानसभा के बाहर पत्रकारों से ही भिड़ गए। हुआ ये कि जब जयराम महतो बात कर रहे थे तभी उन्होंने कहा कि नेताओं को निजी आवास नहीं क्वार्टर लेना चाहिए और पब्लिक सेवा जैसे ट्रेन और बस से सदन आना चाहिए। इसपर पत्रकार ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल भी यही बोलते थे लेकिन वो भी सारी सेवाएं ले रहे हैं। इसपर जयराम पत्रकारों पर ही बिफर पड़े. जयराम लगतार सदन के अंदर और बाहर उग्र हैं।

Whatsapp Group
See also  JSSC ने परीक्षा के संबंध में जारी किया महत्वपूर्ण सूचना

जयराम लगातार पत्रकार को ऊंगली दिखाकर बात करते रहे और यही नहीं जयराम ने यहां तक कह दिया कि आपको मेरा इंट्रव्यू लेना है तो लें नहीं तो छोड़ दें।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *