16 जनवरी कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर चलो

0 minutes, 0 seconds Read

भाकपा माले प्रखंड कमेटी एक दिवसीय बैठक में निर्णय


कोडरमा  भाकपा माले प्रखंड कमेटी की जीबी बैठक धरौंजा पंचायत के स्थान कुटिया के पास प्रखंड सचिव अशोक यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव राजेंद्र मेहता राज्य कमेटी सदस्य इब्राहिम अंसारी विजय पासवान उपस्थित थे।

Whatsapp Group

जिला सचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा सांप्रदायिक शक्तियों सामंतवादी ताकतों भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ने वाली ताकत सबसे मजबूत ताकत सड़क से लेकर सदन तक लड़ने वाली ताकत भाकपा माले की ताकत है पार्टी के सभी जन संगठनों को मजबूत कर पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है।

See also  झुमरी तिलैया के श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मनाया गया बंदी छोड़ दिवस

इब्राहिम अंसारी ने कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है। यह सरकार पूंजी पतियों की सरकार है इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

शहीद जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर 16 जनवरी बगोदर चलने का निर्णय लिया गया। 22 जनवरी मरकच्चो गोलीकांड के बरसी पर शहीद साथियों के याद में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।

जयनगर प्रखंड से हजारों की संख्या में भाग लिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन के खुला सत्र 15 फरवरी हजारों की संख्या में पटना गांधी मैदान चलने का निर्णय लिया गया।

See also  अब एक फोन कॉल से JBVNL करेगा उपभोक्ताओं का बिजली समस्या दूर

बैठक को राज्य कमेटी सदस्य विजय पासवान जिला कमेटी सदस्य मुन्ना यादव ,असगर अंसारी, शंभू नाथ वर्मा, इंकलाबी नौजवान सभा के कौलेशवर राणा, आईशा जिला सचिव सलीम अंसारी जय नगर पूर्वी जोन लोकल कमिटी सचिव चांद अख्तर, श्रीकांत ठाकुर सहादत अंसारी, पार्वती देवी, शारदा देवी, मीना देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी, सुरेंद्र सिंह, देवानंद सिंह, श्याम सुंदर यादव अजमल हुसैन, मोबिन अंसारी, परसादी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *