JSSC-CGL पेपर गड़बड़ी मामले में रांची CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. CID की टीम ने देर रात गांवा थाना क्षेत्र के पहरा

स्थित उनके घर पर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रांची ले गई. जानकारी के अनुसार, रांची CID के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गांवा पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से CID ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया. इस दौरान गांवा के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही.
