संजय सेठ :प्रधानमंत्री जी ने रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता को दिया आशीर्वाद

0 minutes, 0 seconds Read

Ranchi रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने लोकसभा सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद श्री सेठ ने उन्हें रांची में संपन्न हुए लोकसभा स्तरीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की कॉफी टेबल बुक अवलोकन हेतु भेंट की।

इसके साथ ही सांसद ने प्रधानमंत्री को सेल्फी प्रतियोगिता से जुड़ी 30 बेहतरीन सेल्फी भी भेंट की। पीएम से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कला और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए आयोजित हुए सांस्कृतिक महोत्सव की प्रशंसा की है।

Whatsapp Group
See also  डिजिटल पत्रिका खोरठा दर्पण का विमोचन

प्रधानमंत्री जी ने अपने आशीर्वाद में कहा है कि ऐसे आयोजन से हम समाज के हर वर्ग से जुड़ते हैं। श्री सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री जी अक्सर यह कहते भी हैं कि हमें सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़ने के लिए काम करना चाहिए।

यह महोत्सव उसी जुड़ाव के लिए था। प्रधानमंत्री जी के द्वारा इस महोत्सव की प्रशंसा करना मेरे लिए ही नहीं पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र और झारखंड के लिए गौरव की बात है। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने रांची लोकसभा क्षेत्र को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है।

See also  JCB से खुदाई, निकला भगवान की मूर्ति, लोग हैरान

रांची के विकास और झारखंड की स्थिति को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी हमेशा ही चिंता करते हैं और हाल चाल लेते हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री जी ने झारखंड को अपनी शुभकामनाएं दी।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *