सांसद ड़ॉ निशिकांत दुबे ने राज कुमार झा की नई पुस्तक ” झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चैप्टर वाइज वस्तुनिष्ठ खोरठा ” का किया विमोचन

0 minutes, 0 seconds Read

देवघर  राज कुमार झा की अथक मेहनत से तैयार ” संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा , स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य , नगरपालिका , औधोगिक प्रशिक्षण परीक्षा में उपयोगी “एग्जाम गुरु पब्लिकेशन ” द्वारा प्रकाशित ,*झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चैप्टर वाइज वस्तुनिष्ठ खोरठा “* भाषा एवं साहित्य नामक पुस्तक का विमोचन गोड्डा के लोकप्रिय सांसद डॉ निशिकांत दुबे के हाथों बाबानगरी देवघर में किया गया।

सांसद डॉ निशिकांत दुबे नें राज कुमार झा की इस नई कृति को विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सम्पूर्ण जानकारी से भरी यह पुस्तक निश्चय ही विद्यार्थियों के लिए पठनीय है। राज कुमार झा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

Whatsapp Group
See also  मरकचो में कोडरमा जिला कमेटी की बैठक

झारखण्ड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि राज कुमार झा का प्रयास काफी सराहनीय है,उम्मीद है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी। मौके पर पुस्तक के लेखक राज कुमार झा ने कहा कि मेरी यह पुस्तक झारखंड के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित है।

इस किताब को सरल एवं सटीक बनाने में भरपूर कोशिश किया गया है ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सके । स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं में विशेष रूप से उपयोगी है।कार्यक्रम में एग्जाम अपडेट से शिक्षाविद,मार्गदर्शक एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि मुझे विश्वास है ,कठिन परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए उपयोग साबित होगा। पुस्तक विमोचन समारोह में अभय आनंद झा,हरी किशोर सिंह,रोहित सिंह,सुजीत झा, इत्यादि लोग शामिल थे।

See also  Ramgarh by-election झारखण्ड पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो ने किया गोला के नावाडीह पंचायत का दौरा
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *