झारखंड अग्निवीर परीक्षा की तारीख घोषित हुए ।जानिए किस तिथि को, परीक्षा केंद्र सहित पूरा डिटेल

author
0 minutes, 0 seconds Read

रांची भारत सरकार के घोषणा के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल के माध्यम से चयनित अभ्यर्यों के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

कहां होगी अग्निवीर की परीक्षा

Whatsapp Group

अग्निवीर भर्ती परीक्षा खेलगांव कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा की जानकारी झारखंड बिहार के आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने दी।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की जानकारी मुकेश गुरुंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहरावादी मैदान में गुरुवार को दिया। ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने बताया कि झारखंड से अग्निवीर के लिए फिजिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए 86000 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था।शुक्रवार को अंतिम भर्ती रैली होगी।

अग्निवीर परीक्षा की तारीख

See also  11वीं JPSC में अभी होगी देरी, 352 पदों के लिए होनी है परीक्षा

ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने आगे कहा कि फिजिकल टेस्ट में सफल विद्यार्थियों को मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी।

जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड दिया जाएगा। ब्रिगेडियर मुकेश गुरु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बताया कि

 झारखंड के 24 जिलों में अग्निवीर बहाली में 86000 युवाओं को प्रक्रिया के तहत रजिस्टर कराया गया था।

अग्निवीर परीक्षा में कितने आवेदन

कुल 83000 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में शामिल हुए इनमें से अधिकतम पलामू जिला के विद्यार्थी हैं।

किन किन पदों पर होगी बहाली

सफल विद्यार्थियों को 4 कैटेगरी के तहत अग्निवीर बहाली में जनरल ड्यूटी क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल ट्रेन में बहाल किया जाएगा ।

See also  JSSC सचिवालय सहायक CGL की परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को ही होगा

स्टॉप साथ ही साथ अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में महिलाओं ने भी ऑनलाइन रजिस्टर किया था। जिसके लिए जल्दी बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कितने दिन तक होगी बहाली

उन्होंने पांच दिवसीय बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी ब्रिगेडियर ने धन्यवाद दिया।

कितने अग्निविर का सेलेक्शन

ब्रिगेडियर मुकेश गुरु ने आगे कहा लगभग 40,000 की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। ब्रिगेडियर ने 5 सितंबर से शुरू हो रही भर्ती रैली में सहयोग के लिए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह डीजीपी नीरज सिन्हा सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *