2 थाना प्रभारी सस्पेंड, अवैध कार्य में शामिल

0 minutes, 1 second Read

रामगढ़ बार बार  समझने  के बावजूद भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ मामले में एसपी ने दो दारोगा को निलंबित कर दिया है।  बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन सिंह  हैं।

दोनों 18 सितंबर को मरार मौजा के खाता नंबर-1 प्लॉट नंबर 1423 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए गए हुए थे। इसकी पुष्टि एसडीओ और सीडीपीओ की जांच रिपोर्ट से हो गई है। एसपी रामगढ़ पीयूष पांडे ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की है।

Whatsapp Group
See also  नकली शराब बेचने के आरोपी निकला हजारीबाग उत्पाद विभाग का कमिश्नर, आरोपी सस्पेंड

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पर डीसी चंदन कुमार ने सख्त रवैया अपनाया।  तत्काल इस मामले में जांच करने का आदेश एसडीओ को दिया।

साथ ही सपा से भी जांच रिपोर्ट मांगी। उनके कड़े तेवर देखकर अधिकारी आनन-फानन में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हो रहे स्थल की जांच की और इसकी जांच रिपोर्ट भी सौंप दी।

24 घंटे के अंदर ही यह स्पष्ट हो गया कि जीम लैंड पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। अब इसकी जांच हो रही है कि उस सरकारी जमीन पर किस नाम से जमाबंदी कायम है। यदि वह जमाबंदी भी फर्जी निकली, तो उसे भी रद्द करने का आदेश जल्द निकल जाएगा

See also  Jharkhand scholarship 2024 झारखंड ई कल्याण छात्रवृत्ति के लिए 11 जनवरी से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, नोटिफिकेशन हुआ जारी जारी
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *