JPSC Recruitment 2023 की नई बहाली का ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर से शुरू

JPSC Recruitment / JPSC की नई भर्ती विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों   है। जिसका ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2023 से किया जाएगा।

जेपीएससी की नई नियुक्ति हेतु झारखंड अंतर्गत विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है। जिसे लेकर झारखंड सेवा आयोग ने आवेदन हेतु विज्ञापन पहले ही जारी किया है। जिन पदों पर नियुक्तियां होनी है उनमें कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और सहायक कुलसचिव जैसे  प्रमुख पद शामिल हैं।

Whatsapp Group

किस विश्वविद्यालय में कितने पद

कुलसचिव: रांची विश्वविद्यालय (01),

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (01),

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (01)

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (01),

See also  JSSC CGL के बाद जूनियर इंजीनियर भर्ती में भी 27 लाख में सीट बेचा गया!

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (01),

जमशेदपुर वीमेंस कालेज (01),

JPSC की नई भर्ती : तीन अक्टूबर से भरा जाएगा ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

झारखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है।

जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें कुलसचिव के छह, वित्त पदाधिकारी के सात, परीक्षा नियंत्रक के तीन और सहायक कुलसचिव के सात पद सम्मिलित हैं।

आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति को लेकर आवेदन की तिथियां भी घोषित कर दी। जेपीएससी के मुताबिक इन पदों पर नियुक्ति के लिए 3 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। आवेदन 3 नवंबर शाम पांच बजे तक भर सकेंगे।

See also  Jpsc अभ्यर्थी दिन में मटन बिरयानी शॉप, रात में सिविल सर्विसेज की तैयारी–

परीक्षा शुल्क का भुगतान छह नवंबर शाम पांच बजे और हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में 21 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक जमा करनी होगी।

उपरोक्त पदों पर नियुक्त चार वर्षों के लिए होगी और सिंडिकेट के अनुमोदन के बाद चार वर्ष का कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। सेवानिवृत्त की आयु 60 वर्ष होगा । नियुक्ति में 55 साल से कम आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *