झारखंड सरकार की शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने पर मुफ्त बिजली योजना स्वागत योग्य

0 minutes, 0 seconds Read

कोडरमा

शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गईपेड़ लगाओ एवं बिजली में छूट पाओ*योजना वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतू राज्य सरकार की एक अच्छी पहल है।

Whatsapp Group

उक्त योजना के अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आवासीय परिसर में लगे पेड़ों पर प्रति पेड़ पांच यूनिट की दर से अधिकतम पचीस यूनिट फ्री बिजली प्रदान की जायेगी।

इसकी  जानकारी देते हुए प्रादेशिक वन प्रमंडल के जिला वन पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की उक्त योजना चालू वित्तीय वर्ष के जुलाई माह से प्रारंभ की गई है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र के आवासीय परिसर में पेड़ लगाने वालों को उपरोक्त सब्सिडी मिलेगी।

See also  भाषा व खतियान आन्दोलन अपने मूल उद्देश्य से भटका

इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर को हरा-भरा रखना एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित करना है।

डीएफओ श्री सिंह ने बताया कि आवासीय परिसर में वैसे पेड़ों पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा जिस पेड़ की गोलाई बीस सेंटीमीटर अथवा उससे अधिक होगी तथा आवासीय परिसर में लगे केवल एक मीटर पर ही अनुदान मिलेगा। जो उपभोक्ता 100यूनिट फ्री बिजली एवं पानी प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

साथ ही इस योजना से औद्योगिक सरकारी प्रतिष्ठानों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठान को अलग रखा गया है। पेड़ों की गणना प्रतिवर्ष करानी है। वर्तमान समय में यह योजना पांच वर्षों के लिए है।

See also  झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय : शैक्षणिक पदों हेतु भर्ती, आज ही करे आवेदन
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *