बेला रानी नारी शक्ति सम्मान ” से सम्मानित किए गए श्रीमति लतिका दुबे एवं डॉ○ भवानी कुमारी 

तोपचांची – प्रखंड के ढांगी पंचायत अंतर्गत रोवाम गांव में बेला भवन परिवार द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नारी सम्मान समारोह आयोजित कर श्रीमति लतिका दुबे ,पति श्री अधिरचंद्र दुबे ,बाघमारा ग्राम निवासी को सामाजिक क्षेत्र एवं डॉ भवानी कुमारी पिता श्री संतोष कुमार दुबे, दिगनागर निवासी को भाषा ,शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेला रानी नारी शक्ति सम्मान’ से बेला भवन परिवार के संरक्षक श्री हरि प्रसाद तिवारी एवं झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी के हांथों सम्मानित किया गया।

See also  JSSC ने जारी किया 2 परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक सूचना

इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि दुर्गोत्सव नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव है। हम सभी नवरात्रि में मातृ शक्ति के अनेक रूपों का पूजन एवं स्मरण करते हैं। हमारे घर-परिवार ,समाज मे रहने वाली माता बेटी बहन इन सभी मे गुणों को ढूंढे एवं सम्मान का संकल्प लें। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, बुलु देवी, मनोज कुमार तिवारी ,अजय तिवारी,अनिता पांडेय, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी ,प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी, अंजन तिवारी, सोनी पांडेय, गौरव तिवारी, मनु पांडेय, राजरंजन तिवारी, ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, इत्यादि लोग शामिल थे।

Whatsapp Group
See also  गीतकार विनय तिवारी को खोरठा छात्र संघर्ष मोर्चा के द्वारा शॉल और गुलदस्ता देकर किया गया सम्मानित 
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *