बेला रानी नारी शक्ति सम्मान ” से सम्मानित किए गए श्रीमति लतिका दुबे एवं डॉ○ भवानी कुमारी 

0 minutes, 2 seconds Read

तोपचांची – प्रखंड के ढांगी पंचायत अंतर्गत रोवाम गांव में बेला भवन परिवार द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नारी सम्मान समारोह आयोजित कर श्रीमति लतिका दुबे ,पति श्री अधिरचंद्र दुबे ,बाघमारा ग्राम निवासी को सामाजिक क्षेत्र एवं डॉ भवानी कुमारी पिता श्री संतोष कुमार दुबे, दिगनागर निवासी को भाषा ,शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘बेला रानी नारी शक्ति सम्मान’ से बेला भवन परिवार के संरक्षक श्री हरि प्रसाद तिवारी एवं झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी के हांथों सम्मानित किया गया।

See also  Jharkhand police ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत पुलिस दल को पीटा

इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि दुर्गोत्सव नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव है। हम सभी नवरात्रि में मातृ शक्ति के अनेक रूपों का पूजन एवं स्मरण करते हैं। हमारे घर-परिवार ,समाज मे रहने वाली माता बेटी बहन इन सभी मे गुणों को ढूंढे एवं सम्मान का संकल्प लें। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, बुलु देवी, मनोज कुमार तिवारी ,अजय तिवारी,अनिता पांडेय, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी ,प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी, अंजन तिवारी, सोनी पांडेय, गौरव तिवारी, मनु पांडेय, राजरंजन तिवारी, ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, इत्यादि लोग शामिल थे।

Whatsapp Group
See also  झारखंड कैबिनेट की बैठक कुछ ही देर में, लिए जाएंगे बहुत बड़े फैसला
Share this...
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *