कोडरमा ESIC कार्यालय शाखा प्रबंधक का मनमानी जारी, सिर्फ सरकारी वेतन उठा रहे, काम कुछ नहीं

0 minutes, 1 second Read

कोडरमा ESIC कार्यालय झुमरी तिलैया के शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह पिछले कई दिनों से कार्यालय से गायब हैं। इस संदर्भ में ईएसआईसी शाखा कार्यालय में कार्यरत प्रवीण कुमार कुशवाहा ने बताया कि शाखा प्रबंधक पिछले 1 अक्टूबर से छुट्टी पर हैं।  वहीं सूत्रों की मानें तो शाखा प्रबंधक इंद्रजीत सिंह बिना बताए, बिना छुट्टी लिए महीनों गायब रहते हैं. इस संबंध में ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय रांची से संपर्क किया गया तो वहां से पता चला कि इंद्रजीत सिंह बिना छुट्टी लिए महीनों गायब रहते हैं।

See also  13000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, JSSC द्वारा नोटिफिकेशन जल्द

इस संबंध में ईएसआईसी के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने इंद्रजीत सिंह को लेकर ईएसआईसी के प्रशासनिक विभाग को एक पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में सहायक निदेशक ने कहा है कि यह आए दिन बिना छुट्टी लिए गायब रहते हैं। साथ ही पिछले कई महीनों से इनका बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी पेंडिंग है।साथ ही लिखा है कि इंद्रजीत सिंह क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र का भी जवाब नहीं देते हैं और अपनी मनमानी करते हैं।

Whatsapp Group

सहायक निदेशक ने इंद्रजीत सिंह का वेतन काटने के लिए लिखा है। उनका मानना है कि अगर इनका छुट्टी और वेतन नहीं कटौती की गई तो अन्य शाखा के प्रबंधक भी मनमानी करने से नहीं चूकेंगे।

See also  11 वीं JPSC को लेकर बड़ी खबर ,2-3 महीना के बाद ही होगा 11 th JPSC परीक्षा आयोजन

इससे दूसरे शाखा की भी मनमानी बढ़ जाएगी. एक तरफ तो ईएसआईसी शाखा झुमरी तिलैया से पता चला कि वह छुट्टी पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय कार्यालय रांची को उनकी छुट्टी की कोई जानकारी ही नहीं है।

Source lagatar

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *