सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में गोलीबारी, रिटायर फौजी ने चलाई गोली मचा हड़कंप

0 minutes, 4 seconds Read

Sealdah Rajdhani express incident सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर कोच अटेंडेंड से बहस के बाद 41 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के भीतर ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक यात्री के घायल होने की सूचना प्राप्त है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोली चलाने वाले व्यक्ति रिटायर्ड फौजी हैं। और उनके पास लाइसेंसी बंदूक था।

घटना गुरुवार की रात करीब 9:45 की है, जब ट्रेन झारखंड के गोमोह और धनबाद स्टेशन के बीच मातरी  रेलवे स्टेशन के पास थी। तभी एक व्यक्ति ने गोली चलाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गली राजधानी एक्सप्रेस के  बी-7 कोच में गोलीबारी हुई।

Whatsapp Group
See also  अब देश का नाम बदलने की तैयारी, संकेत G-20 में दिए गए

आरोपी की पहचान सेवानिवृत्त सैनिककर्मी हरविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

आरोपी के पास हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, जबकि वह धनवाद रेलवे स्टेशन पर गलती से शियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़ गया। ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर आरोपी की कोच अटेंडेंस से बहस हुई।

जिसके बाद उसने अपनी रिवाल्वर निकालकर खुलेआम गोली चलाने लगा। इस घटना की खबर पाकर आरपीएफ जवान ने तुरंत ही आरोपी की रिवॉल्वर जब्त कर लिया। एवं रिटायर फौजी को कोडरमा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

See also  चंद्रयान 3 का आखिरी छलांग बाकी, तय दिशा में काम करता हमारा चंद्रयान
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *