NDA प्रवेश परीक्षा में अनमोल बना देश में टॉपर

स्पर्धा प्रकाशन,जमशेदपुर के निदेशक अजय भागरके के भतीजे का पुत्र अनमोल ने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए प्रवेश परीक्षा,2023 में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है। कैडेट अनमोल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), देहरादून के छात्र हैं और उनके पिता श्री राजेश कुमार बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट (द्वितीय प्रभारी) हैं जबकि उनकी माँ अनुपम आभा एक डेंटल सर्जन हैं।अनमोल ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर स्पर्धा परिवार सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

विदित हो कि अनमोल का परिवार राँची में रहता है और अनमोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राँची से प्राप्त करने के उपरांत RIMC,देहरादून में दाख़िला लिया था।वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सैन्य अकादमी (एनडीए)प्रवेश परीक्षा में पूरे देश से लगभग छः लाख छात्र शामिल होते हैं।

Whatsapp Group
See also  JSSC CGL ऑनलाइन फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवेदन करने से और यह जान लेना आवश्यक—

जिनमे से लिखित परीक्षा तथा व्यक्तित्व परीक्षण (एसएसबी) के उपरांत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,खड़गवासला ,पुणे के लिए लगभग 300 छात्रों का चयन थल सेना,वायु सेना और नौसेना में कमीशंड ऑफिसर बनाने के लिए किया जाता है। स्पर्धा प्रकाशन, जमशेदपुर की प्रकाशक प्रियंका वर्मा से अनमोल को अपनी तैयारी में काफ़ी योगदान और मार्गदर्शन मिला है ।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *