सरकार के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने आंदोलन किया स्थगित, मार्च महीने के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

0 minutes, 0 seconds Read

JSSC झारखंड के बेरोजगार छात्रों ने नियोजन नीति को लेकर सरकार को अपना शक्ति प्रदर्शन ट्विटर कैंपेन के द्वारा दिखा दिया था। बजट सत्र में नियोजन नीति कैबिनेट के द्वारा पास किए जाने के बाद पूर्व नियोजित 15 मार्च के बाद होने वाले विधानसभा घेराव व आंदोलन को लेकर छात्र नेताओं ने स्थगित कर दिया है।

राजेश ओझा के नेतृत्व में झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के साथ बैठक में मौजूद छात्र नेता मनोज यादव इमाम शफी देवेंद्र नाथ महतो योगेश चंद्र भारती सतनारायण शुक्ल ने बैठक की।

Whatsapp Group
See also  JSSC : JDLCCE 2023 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी

बैठक में संसदीय कार्य मत्री आलमगीर आलम ने छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से अपना बात और मांग के लिए ज्ञापन की मांग की। छात्र नेताओं को आश्वस्त किया गया कि मार्च  के अंत  तक सरकार के द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया हेतु विज्ञापन संबंधित विभाग द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

जैसा की खबर चल रही है की नियोजन नीति में 60:40 होने को है जिसे संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया। छात्र नेता के प्रतिनिधित्व मंडल के द्वारा पकड़ भारत को सूचना प्राप्त हुई है कि माननीय मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया है कि झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए ही है ।

See also  झारखंड सरकार का साल का प्रथम कैबिनेट बैठक, JPSC नियोजन नीति और पारा शिक्षकों का भविष्य का होगा फैसला

60: 40 का कोई प्रावधान नहीं है। लगभग लगभग छात्रों की मांग को सरकार ने मांग  मान लिया है । और आगे भी ज्ञापन में दिए गए सुझाव को माना जाएगा। जिसके बाद छात्र नेताओं के द्वारा होने वाले आंदोलन को वापस ले लिया गया है।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *