JPSC नियमावली संशोधन के बाद ही हो होगा 64 पदों की नियुक्ति

JPSC NEWS जेपीएससी ने 64 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू की थी पर राज्य सरकार द्वारा आरंभ में भेजी गयी नियुक्ति नियमावली में मुख्य परीक्षा का पैटर्न सहित दृष्टिहीन और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए कोई दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं था।

ततपश्चात आयोग ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को पत्र भेज कर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था। उसके बाद विभाग ने आयोग को संशोधित नियमावली भेज कर नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ करने का आग्रह किया है।

Whatsapp Group

क्या होगा संशोधन

नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद जेपीएससी की ओर से 64 बाल विकास पदाधिकारियों (सीडीपीओ) की नियुक्ति होगी। तीन घंटे की मुख्य परीक्षा में सफल होने पर ही नियुक्ति होगी। साथ ही प्रश्नपत्रों का पैटर्न भी वर्णात्मक होगा। इस नियुक्ति परीक्षा में दृष्टिहीन अभ्यर्थियों को अब प्रत्येक पत्र में 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आदिम जनजाति को अब क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

See also  रामगढ़ विधानसभा का चुनाव जल्द, ममता देवी की विधायक की समाप्त

दिव्यांग अभ्यर्थियों को सक्षम पदाधिकारी से प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर लिखित परीक्षा में अन्य परीक्षा की तरह ही सुविधा प्रदान की जायेगी।

बतादें कि JSSC द्वारा आठ जून 2023 को विज्ञापन जारी कर 26 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगा था परन्तु आवेदन करने के लिए लिंक नहीं दिया गया, पुनः आयोग ने 26 जून 2023 को नोटिस जारी कर आवेदन करने की तिथि 17 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक बढ़ाया था। पर संशोधित नियमावली नहीं मिलने के कारण आयोग ने 17 जुलाई 2023 को ही पुनः नोटिस जारी कर कहा कि आवेदन करने की तिथि अगले आदेश तक बढ़ी रहेगी। अब पुनः नोटिस जारी होगा।

See also  पतंजलि IAS अकादमी के निदेशक पर हुआ जानलेवा हमला
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *