लड़ाई आर पार की, गरीबों का हक देना ही होगा

0 minutes, 0 seconds Read

Koderma भाकपा माले लोकल कमिटी डोमचांच पश्चिमी द्वारा बिजली समस्या को लेकर ग्राम नावाडीह के टोला लेवडा मे एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश राज उर्फ छोटु मुर्मू द्वारा किया गया।

ज्ञात हो कि विगत 5 नवंबर से बिजली विभाग द्वारा अधिक बिजली बिल बकाया होने के कारण ग्राम करमीकुंड, नावाडीह, अहराय, लेवडा मे सभी आदीवासी घरों का बिजली कनैक्शन काट दिया गया है, जिससे बच्चों के पठन, पाठन, और पर्व त्योहवार मे काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले आदिवासी परिवार को कुछ वर्ष पहले विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन दिया था । इस बीच बिजली आपूर्ति नियमित रूप से नही दिया गया।

Whatsapp Group
See also  सुनहरा अवसर ! रोजगार मेला 12जनवरी,भारत के टॉप मोस्ट कंपनियों का आगमन

मौके पर उपस्थित माले जिला सचिव कॉ राजेन्द्र मेहता ने कहा कि झारखंड सरकार एक तरफ 100युनिट बिजली फ्रि देने की बात करती है वंही दुसरी और गरीब आदिवासियों को अंधेरा का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग सभी उपभोक्ता का बिजली बिल माफ करे और अविलंब बिजली बहाल करे।

यदि उक्त आदिवासी गाँवों मे बिजली समस्या का समाधान नही किया गया तो भाकपा माले द्वारा जन आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक मे उमेश टुडु, सरयू बेसरा, दीपक हेम्ब्रम, बुधन हेम्ब्रम, विशुन मुर्मू, तालो हांसदा,महेश हांसदा,छोटन हेम्ब्रम, राजेश मुर्मू, सुशील सोरेन, आदि कई ग्रामीण ने बैठक मे उपस्थित हुए।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर तबादला, 10 ASI को विशेष शाखा भेजा गया
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *