11 वीं JPSC को लेकर बड़ी खबर ,2-3 महीना के बाद ही होगा 11 th JPSC परीक्षा आयोजन

11 th JPSC news update झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन को लेकर एक बड़ा अपडेट मिल रहा है ।  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि  जेपीएससी परीक्षा एक बार फिर से नियमावली की विसंगतियां के कारण से अटक गई है इस बाबत जेपीएससी के द्वारा राज्य सरकार को कहा गया है कि पहले जेपीएससी नियमावली की विषमता को दुरुस्त कर लें। परीक्षा नियमावली को क्रमवार संशोधित भी करें ताकि कोर्ट कचहरी के चक्कर से जेपीएससी को मुक्ति मिले।

इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है। संशोधित नियमावली पर कैबिनेट की मोहर लगने के बाद से ही सिविल सेवा परीक्षा के लिए जेपीएससी को अभी याचना भेजी जाएगी। इसमें से दो से तीन महीना कम से कम समय लगने की संभावना बताई जा रही है ।

Whatsapp Group
See also  Sarkari Naukri 38 हज़ार सरकारी नौकरी के लिए JSSC को मंजूरी,12 हजार पद का विज्ञापन जारी

आपको बता दें कि जेपीएससी ने इस वर्ष मार्च अप्रैल में ही परीक्षा आयोजित करने का शेड्यूल भी तैयार कर लिया था। कहा गया कि 11 वीं जेपीएससी और 12वीं जेपीएससी एक साथ आयोजित की जायेंगे। परंतु नियमावली में देरी होने पर दोनों परीक्षाएं एक साथ आयोजित होने की संभावना बढ़ गई है।

आपको यह भी बता दें कि सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य नियमावली में विशेष संशोधन नहीं किया जाएगा। परीक्षा के तीनों चरणों  से संबंधित नियमावली को  क्रमवार सुधार किया जाएगा। जैसे की  पी टी  परीक्षा कैसे आयोजत की जाएगी। कट ऑफ मार्क्स , आरक्षण सबंधी प्रावधान क्या होंगे ।   फिर मुख्य परीक्षा से संबंधित नियमों को दुरुस्त किया जाएगा। मौखिक परीक्षा और परीक्षा फल के अंतिम प्रकाशन संबंधी प्रावधानों को दुरुस्त किया जाएगा।

See also  रामगढ़ उपचुनाव दोपहर 1:00 बजे तक 49.88 % मतदान

 

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *