थाना प्रभारी गिरफ्तार, घूसखोरी का अड्डा बना था थाना

author
0 minutes, 0 seconds Read

थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को एसीबी ने ₹25000 घूस लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया ।इस मामले में इनके युवा राष्ट्रीय सचिव बलदेव सिंह ने एसीबी में शिकायत की थी ।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उनकी बाइक की टक्कर हो गई थी। इस संबंध में दूसरे पक्ष ने थाने में शिकायत की थी। इस मामले में में कोर्ट से उन्होंने जमानत ले ली थी।

Whatsapp Group

लेकिन थाना प्रभारी उनसे 50000 की मांग कर रहे थे। परेशान होकर सौदा 25000 में हुआ तय हुआ । परेशान होकर बलदेव ने एसीबी को शिकायत कर दी।

See also  केन्द्र सरकार के 10% आरक्षण के बदले हेमंत सरकार ने दिया अपने नागरिकों को 77% का आरक्षण

मामले की पुष्टि होने पर एसीबी ने जाल बिछाया। गुरुवार को तय रकम देने पर बलदेव सिंह थानेदार के चेंबर पहुंचे।

थानेदार ने जैसे ही घूस की रकम पकड़ी । बाहर खड़ी ACB की टीम ने उन्हें दबोच लिया ।

जानकारों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में पहली बार किसी थाना प्रभारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । इसके पहले थाना के सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी हुई है।

लोगों का मानना है कि थानेदार की गिरफ्तारी के बाद कोई भी पुलिस प्रशासन रिश्वत लेने के पहले कई बार सोचेगा। यह मामला जमशेदपुर के मानगो थाने का है।

See also  केस डायरी लिखने का रिश्वत में ASI गिरफ्तार
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *