CBI ने रेलवे DM को किया गिरफ्तार , ठेकेदारी के एवज में लिया लाखों रुपए–

0 minutes, 1 second Read

Corruption News सीबीआई की टीम ने रेलवे में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर करते हुए 30 लाख रुपए की राशि के भुगतान की एवज में ठेकेदार से 40 हजार रुपए की रिश्वत की वसूली कर रहे रेलवे के सीनियर डीएमई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का जांच अभी जारी है। भ्रष्टाचार के आरोप में रेलवे के सीनियर अफसर के पकड़े जाने के बाद अब महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Whatsapp Group

कटनी सीबीआई की टीम ने रेलवे के पदस्थ सीनियर डीएमई कटनी को 40000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अफसर रेलवे के ठेकेदार के 30 लाख रुपए की धनराशि के भुगतान की एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहा था।

See also  अब सेना भर्ती में भी धांधली, अभी एक आरोपी पकड़ा गया

ठेकेदार ने अफसर की काफी मान मनोव्वल की, लेकिन वह बगैर घूस के भुगतान के कागजातों पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हुआ।

ग्वालियर निवासी अंकित शर्मा जिसने रेलवे को हाइड्रोलिक मशीन एशियाड के दौरान सप्लाई की थी। भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर सीबीआई से संपर्क किया। ठेकेदार की पीड़ा सुनने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अपना जाल फैलाया और  घेराबंदी के  के अंतर्गत ठेकेदार से 40 हजार रुपए की घूस की वसूली करने के बाद उसे अपनी जेब में ठूंस रहे रेलवे के अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।

See also   पद्म श्री अनूप जलोटा जी के भजनों से गूंजा ऑडिटोरियम

सीबीआई की ओर से की गई अफसर की गिरफ्तारी के बाद अब रेलवे महकमे में चौतरफा हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे अफसर अपनी गर्दन बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो बगैर रिश्वत के काम करने में विश्वास नहीं रखते हैं।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *