भाकपा माले ने मनाया चारु मजूमदार की पुण्यतिथि

0 minutes, 0 seconds Read

भाकपा माले ने मनाया कामरेड चारु मजूमदार की पुण्यतिथि- जयनगर प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रखंड सचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में कामरेड चारु मजूमदार की 53 सी पुण्यतिथि 1 मिनट का मौन रखकर मनाया गया। बताते चले की 60 के दशक में महाजन प्रथा समाज में एक कुरीति के रूप में फैली हुई थी बड़े और अमीर लोग गरीब मजदूर किसान का शोषण करते थे। उनकी जमीन को हड़प लेना, उनके लिए आम बात थी। जमींदार लोग गरीब किसान मजदूर का शोषण किया करते थे चूँकि कामरेड चारु मजूमदार जमींदार परिवार से थे इन्होंने गरीब मजदूर किसानों का शोषण बहुत नजदीकी से देखा था इसलिए इन्होंने कामरेड जोहर के साथ मिलकर इस शोषण के खिलाफ जमीदारों से लड़ाई लड़ना शुरू किया। यह कारवां आगे बढ़ता गया और आगे चलकर या भाकपा माले पार्टी के रूप में स्थापित हुआ। कामरेड चारु मजूमदार गरीब किसान मजदूर की लड़ाई हमेशा लड़ते थे इसी लड़ाई के दौरान 1972 ईस्वी में पुलिस के द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है और 28 जुलाई 1972 को उनकी हत्या कर दी जाती है ऐसे महान पुरुष को मेरा लाल सलाम और क्रांतिकारी सलाम पेश करते हैं इनके द्वारा जो शोषण के खिलाफ रास्ता अपनाया गया था आज की दौड़ में इसकी अति आवश्यक हो गया है आज जिस तरह समझ में शोषण बड़ा है हम सबों को भी उनके पथ पर चलते हुए शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। 

See also  JPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, 12 मार्च से होंगे डाउनलोड 17 मार्च को विभिन्न जिले में होगे परीक्षा
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *