विकास कार्यों के कारण रूट की कुछ ट्रेन रद्द, यात्रा से पहले जाने ट्रेनों के बारे में

0 minutes, 0 seconds Read

राॅंची रेल मंडल से चलने वाली कुछ रेल गाड़ियों का परिचालन आने वाले कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सूचना जारी कर दी गयी है।

जारी सूचना में बताया गया है कि पूर्व रेलवे के रामपुर हाट स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण से राॅंची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें रद्द रहेंगी।

Whatsapp Group

ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या राॅंची एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 22अगस्त और 29 अगस्त को राॅंची से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 15661 राॅंची कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 23 और 30 अगस्त को रद्द रहेगी।

See also  Vikas DivyaKriti Controversy पहले ही प्रयास में IAS बने , मन नहीं लगा तो IAS बनाने लगे, विवादों में VIKAS DIVYA KRITI

वहीं खुर्दा रोड मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से राॅंची रेल मंडल से परिचालित कुछ अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

इसमे ट्रेन संख्या 02832 भूबनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 29 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद भूबनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा 16 अगस्त से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *