जयनगर थाना प्रभारी , रक्षक के रूप में भक्षक।

0 minutes, 0 seconds Read

जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के मनमानी के खिलाफ भाकपा माले के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

कोडरमा माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता माले राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम सहित एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के कार्यशैली को लेकर पुलिस अधीक्षक से जांच करने का आग्रह किया।

Whatsapp Group

आवेदन में लिखा गया है जयनगर थाना प्रभारी बिना जांच पड़ताल किए अनेकों लोगों को झूठा मुकदमा बनाकर निर्दोष सामाजिक कार्यकर्ता सहित यूट्यूब पकड़ भारत के सुनील यादव  जयनगर थाना कांड संख्या 70/2022को झूठा मुकदमा बनाकर बदले की भावना से थाना प्रभारी ने जेल भेज दिया था ।  

See also  भाकपा माले ने मनाया चारु मजूमदार की पुण्यतिथि

सूत्र के अनुसार  ऋषिकेश सिन्हा, si अमित कुमार और उसके दल बल ने सुनील यादव  को जान मारने के नियत से कटिया  के पास से अपहरण किया था। बाद में आपसी आम सहमती नहीं बनने के कारण अपना प्लान बदलकर झूठा मुकदमा कर जेल भेज दिया ताकि कोई सवाल खड़ा न हो।

वहीं अन्य मामले में खरपुका गांव के महिला और उसके बेटा का जान मारने गाली गलौज का वीडियो वायरल का जिक्र किया।

शंभू नाथ वर्मा कांड संख्या 146/022 दशहरा मेला वाला प्लास्टिक पिस्तौल लेकर घूमने वाले लड़के को जेल भेजने का  भी आरोप  है।

 उपरोक्त सभी मामलों का अपने स्तर से जांच कर थाना प्रभारी के ऊपर कार्रवाई करने का आग्रह किया है ।

See also  रामगढ़ उपचुनाव: विकास का भूत कभी दिखाई नहीं देता , सिर्फ सुनाई देता है

जिला सचिव राजेंद्र मेहता राज्य कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम जयनगर प्रखंड सचिव अशोक यादव जिला कमेटी सदस्य मुन्ना यादव ने कहा

जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा मनमानी पर उतर आए हैं कानून को अपने जेब में रखते हैं और निर्दोष लोगों को मनमानी तरीके से झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रहे हैं ।

दिए गए आवेदन पर पुलिस अधीक्षक उचित जांच पड़ताल कर दोषी पुलिस पदाधिकारी के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Sp कोडरमा को माले द्वारा आवेदन

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *