आखिरकार थाना प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज हुआ

0 minutes, 7 seconds Read

Koderma जयनगर थाना कांड संख्या 70/ 22 के अभियुक्त सुनील यादव पिता तुलसी यादव ग्राम चेहाल निवासी के याचिका पर कोडरमा न्यायालय  के आदेश के बाद कंप्लेंट केस 134 /2023 में 6 महीने के बाद आखिरकार जयनगर थाना कांड संख्या 168/2023 के रूप  में FIR दर्ज किया गया।

आपको बताते चलें कि तत्कालीन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा एसआई अमित कुमार दिलीप मंडल समेत 3 अन्य पुलिसकर्मी के द्वारा सुनील यादव को जान मारने की नीयत से अपहरण किया गया था। जिसे बाद में साजिश के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा एसआई अमित कुमार के द्वारा सुनील यादव पर झूठा मुकदमा कर 3 मई 2022 जेल भेज दिया गया।

Whatsapp Group

आपको बताते चलें कि सुनील यादव द्वारा कंप्लेंट केस 134/2023 crpc की धारा 156(3) के तहत दाखिल किया गया था।  जिसमें तत्कालीन जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा , si अमित कुमार Asi दिलीप कुमार मंडल  व अन्य के अलावा जयनगर थाना कांड संख्या 70/2022 के जांचकर्ता अखिलेश कुमार सिंह पर्यवेक्षक अवधेश सिंह के अलावा  एक पत्रकार भी कंप्लेंट केस 134/2023 केस में आरोपी  है।

See also  झारखंड में ग्रेजुएशन करना हुआ बेकार, मैट्रिक स्तर की सरकारी नौकरी पर नहीं कर सकते आवेदन

आपको बताते चलें कि कंप्लेंट केस 134/ 2023 में माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा 9 फरवरी 2023 को ही  FIR दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया गया था। परंतु पुलिस और तत्कालीन थाना प्रभारी अपनी पहुंच, पकड़ व पद का दुरपयोग के कारण  माननीय न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज नहीं किया गया।

आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को वर्तमान थाना प्रभारी द्वारा कंप्लेंट केस 134 /2023 को FIR में तब्दील   करते हुए माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जयनगर थाना कांड संख्या 168/ 2023 के रूप में दर्ज किया है।

See also  तमाम अटकलों को दरकिनार कर आखिरकार सरयू राय ने ग्रहण कर ली जदयू की सदस्यता

इस संबंध में माननीय न्यायालय में भी जानकारी व प्रक्रिया पूरा कर दिया गया है।

पूर्व जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा पर f.i.r. के संबंध में व जयनगर थाना कांड संख्या 168 /2023 के बारे में वर्तमान जयनगर थाना प्रभारी द्वारा सुनील यादव को फोन कर कर जानकारी दे दी गई है। साथ ही साथ माइका अंचल इंस्पेक्टर के द्वारा भी सुनील यादव को फोन कर करके तत्कालीन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह si अमित कुमार  व अन्य पर जयनगर थाना कांड संख्या 168 /2023 के बारे में जानकारी दिया गया है।

आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही ऋषिकेश कुमार सिन्हा को थाना प्रभारी पद से हटाकर लाइन हाजिर किया गया।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *