JSSC के नए अध्यक्ष होंगे पूर्व डीजीपी, विभाग ने जारी की अधिसूचना

0 minutes, 1 second Read

Jpsc chairman झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिंह को नियुक्त किया गया है। नीरज सिंह 27 सितंबर 2023 से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से के रूप में काम करेंगे। नीरज सिंह जीसीसी के अध्यक्ष पद पर 65 वर्ष की आयु पूरा करने तक अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगे।

इससंबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक अधिसूचना जारी किया है। अधिसूचना 14 सितंबर को जारी किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम 2008 की धारा 3 (ग) एवं संशोधन अधिनियम 2011 की धारा 3( ख) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीरज सिंह सेवानिवृत भा0पु0से0  को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर दिनांक 27 /9/ 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।

Whatsapp Group
See also  झारखंड के देहाडी मजदूरों की हो गई सरकारी नौकरी पक्का, जाने विस्तार से किन लोगों की हुई!

श्री नीरज सिन्हा जी का जन्म 8.1.1962 है। श्री सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक अध्यक्ष झारखंड चयन आयोग के पद पर कार्य रहेंगे।

झारखंड राजपाल के आदेश से झारखंड सरकार के उप सचिव ने यह अधिसूचना निर्गत किया है।

इस अधिसूचना की प्रतिलिपि नोडल पदाधिकारी ई गैजेट कार्मिक प्रश्नावालिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड रांची को सूचना हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।  साथ ही साथ प्रतिलिपि सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली, सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग भारत सरकार नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली, माननीय राज्यपाल के प्रधान सचिव झारखंड माननीय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, झारखंड स्नातक आयुक्त झारखंड भवन ,उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय झारखंड रांची, सदस्य राजस्व परिषद झारखंड रांची , महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची, विकास आयुक्त झारखंड रांची, झारखंड राज्य के सभी विभाग , सभी विभाग अध्यक्ष, सभी पर मंडलीय आयुक्त, महालेखाकार झारखंड रांची महाधिवक्ता झारखंड रांची महानिदेशक झारखंड उच्च न्यायालय रांची सचिव झारखंड विधानसभा रांची सचिव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से नीरज सिंह सेवानिवृत्ति संबंधित कोषागार को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

See also  झारखंड कैबिनेट का अगली बैठक 06 सितम्बर को, कई महत्वपूर्ण फैसले पर निर्णय

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *