ट्रेन यात्रा कितना सुरक्षित: AC कोच में पिस्तौल तानकर यात्रियों को धमकी

0 minutes, 6 seconds Read

​झुमरीतिलैया/कोडरमा:  झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12874 हटिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस से एक युवक को अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिवाकर सिंह (32 वर्ष), पिता- सूर्यभान सिंह, निवासी रायपुर (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून को धनबाद कंट्रोल को ‘रेल मदद’ के जरिए सूचना मिली कि हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस के कोच संख्या B/1 (बर्थ नंबर 48) पर एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर पिस्टल चमका रहा है और यात्रियों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोडरमा रेल थाना प्रभारी के निर्देशन में GRP के एएसआई शैलेश कुमार और RPF के एएसआई ओम प्रकाश सिंह ने बल के साथ ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही मोर्चा संभाला।​सुरक्षा बलों ने जब कोच में प्रवेश किया, तो आरोपी कमर में पिस्तौल खोंसे नशे की हालत में घूम रहा था।

Whatsapp Group
See also  11वीं JPSC में अभी होगी देरी, 352 पदों के लिए होनी है परीक्षा

जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया, तो उसने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। हालांकि, जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू में किया और ट्रेन से नीचे उतारकर जीआरपी थाने ले आए।​थाने में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से:
​01 पिस्टल
​06 राउंड जिंदा गोली (मैगजीन में लोडेड)
​18 राउंड जिंदा गोली (अलग से पाउच में) बरामद की गई।
​पूछताछ के दौरान आरोपी दिवाकर सिंह ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और प्रयागराज से रांची किसी नई जगह पर काम के सिलसिले में जा रहा था।

See also  11वीं JPSC की अधिसूचना जारी , 400 पदों पर होगी नियुक्ति–

​जीआरपी कोडरमा द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), रेलवे एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आज, 28 जून को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *