झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के संबंध में JSSC का महत्वपूर्ण नोटिस जारी

0 minutes, 7 seconds Read

JSSC news जीसीसी के परीक्षा नियंत्रक विभाग द्वारा विज्ञापन संख्या 13 /2023 झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में एक आवश्यक सूचना जारी किया है।

इस सूचना के माध्यम से बताया गया है कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या WP(PIL) 2785/2023  झारखंडी सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ बनाम राज्य सरकार एवं अन्य WP(C) NO. 5559 /2022 सूरज बिहारी मंडल एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य WP(C) NO. 5697/ 2022 मोतीलाल नायक एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य WP(C) NO. 1936/ 2023 आशा कुमारी एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य इन वादों में दिनांक 20 /12 /2023 को पारित आदेश के अनुपालन में झारखंड राज्य के वैसे स्थानीय निवासी जो सीटेट अथवा पड़ोसी राज्य से स्टेट उत्तीर्ण है और झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के इच्छुक हैं , से उपरोक्त परीक्षा अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाना है।

Whatsapp Group
See also  मुख्यमंत्री से मिले Cash कांड विधायक इरफान अंसारी

उपरोक्त प्रकार के व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन लिंक आयोग के वेबसाइट पर शीघ्र ही एक्टिव की जा रही है।

साथ ही उपरोक्त न्यायाधीश के आलोक में दिनांक 12/1/ 2024 से आयोजित की जाने वाली झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के परीक्षा कार्यक्रम का पुनर्नियोजन  आवश्यक हो गया है। और उपयुक्त परीक्षा अब दिनांक 10/ 2./2024 से प्रारंभ होना संभावित है।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उपयुक्त अनुसार नए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नए अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा दिवसों का आवश्यक का आकलन कर प्रकाशित की जाएगी।

See also  JSSC ब्रेकिंग : जेएसएससी ने  रद्द  किए 472 आवेदकों के आवेदन पर लिया बड़ा फैसला, जानिये अब क्या होगा उन अभ्यर्थियों का, परीक्षा 2 सितंबर को...
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *