झाखंड उच्च एवं तकनीकी विभाग द्वारा शिक्षकों की अवधि विस्तार हेतु निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

झारखंड  सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक गरिमा सिंह द्वारा तकनीकी विभाग के विश्वविद्यालयों को निर्देशित करते हुए शिक्षकों की घंटी आधारित पैनल  को अवधि विस्तार के लिए कहा गया है।

उच्च शिक्षा विभाग निदेशक गरिमा सिंह ने सभी कुलसचिव रांची विश्वविद्यालय रांची, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका,  नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर पलामू , कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा,  विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची,  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर, के कुलसचिव को निर्देश जारी करते हुए पत्रांक संख्या 04/विo, 1–135/2016  दिनांक 31/03/ 2023 को निर्देश दिया है।

Whatsapp Group
See also  झारखंड के कॉलेजों में JPSC के द्वारा भरे जाएंगे पद–

विषय:  विद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अद्भुत महाविद्यालयों की सूची पदों की विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों के पैनल के अवधि विस्तार करने के संबंध में।

महाशय/ महाशया

उपयुक्त विषय के संबंध में कहना है कि विभागीय संकल्प संख्या 516 दिनांक 2/3 /2017 के आलोक में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार संकल्प संख्या 1603 दिनांक 29/09/ 2022 के द्वारा 31/3/ 2023 तक की अवधि के लिए किया गया है।

See also  Jharkhand Teacher Recruitment 2023: अब CTET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका !

उक्त के आलोक में कहना है कि विश्वविद्यालयों के स्नातक विभागों एवं महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों के पैनल का विस्तार की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है ऐसे विद्यालयों महाविद्यालयों में दिनांक 31/3/2023 के उपरांत पूर्व की भांति यथास्थिति बनाए रखें कृपया इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ।

विश्वास विभाजन

गरिमा सिंह

निदेशक, उच्च शिक्षा ।

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *