BJP का जनाक्रोश रैली, केंद्रीय मंत्री सांसद से विधायक तक पहुंचे

0 minutes, 5 seconds Read

Koderma: भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकाली।  जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए समाहरणालय तक रैली निकाली गई।

रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा और कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप मौजूद थे।

Whatsapp Group

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी और संचालन जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने किया। स्वागत भाषण कोडरमा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने किया।

किस नेता ने क्या कहा

धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा – झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. लूट खसोट हो रही है। भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न तुष्टिकरण की नीति अब इस राज्य में नहीं चलेगी।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा – झारखंड सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं.।  महिला सशक्तीकरण की विरोध वाली सरकार है। महिलाओं के सम्मान में रघुवर दास ने 1 रुपए में 50 लाख रुपए तक कि रजिस्ट्री करवानी शुरू की थी। हेमंत सरकार में उसे बंद कर दिया गया।

See also  Jssc recruitment 2500 से अधिक पदों पर निकल गई बहाली 10वीं 12वीं पास के अभ्यर्थी भी हो सकते हैं शामिल

विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा –  हेमंत सरकार जनता को बरगला रही है। 1932 के खतियान पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। अगर इनकी नियत साफ होती तो राज्य सरकार में ही पास कर लागू कर देती।

प्रणव वर्मा ने कहा – केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज होता है। उसमें राज्य सरकार के हिस्सा जो आता है उसे हॉस्पिटलों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।

टुन्नू गोप ने कहा  – मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि करोड़ों के घोटाले में आरोपित होकर जेल में है। यह कैसी सरकार है।

नितेश चंद्रवंशी ने कहा– सरकार की भ्रष्टाचार नीति को हम चलने नहीं देंगे।झारखंड सरकार obc के नाम पर नगर परिषद पंचायत वार्ड में बिना ओबीसी के इलेक्शन करवा रही है।यह ठीक नहीं है।

रैली में कौन-कौन मौजूद हुए

रैली कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जयप्रकाश राम, शिवलाल सिंह, जूही दासगुप्ता, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, कांति देवी, महेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, प्रवीण पांडेय, पिंटू भारती, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, विजय यादव, मुकेश राम, जयशंकर प्रसाद, द्वारिका राणा, रामदेव मोदी, शशि भूषण चौधरी, सुरेंद्र यादव, महेश वर्मा, महेंद्र वर्मा, सूरज प्रताप मेहता, कामिनी देवी, गोपाल कुमार गुतुल, वीरेंद्र मेहता, रमेश हर्षधर, मानिकचंद सेठ और राजकुमार यादव शामिल हुए।

See also  JAC का मैट्रिक व इंटर रिजल्ट है तैयार, पहले रिजल्ट जानने के लिए करना होगा....

इसके अलावा विजय साव, राजेश सिंह, बेदू साव, संजीव यादव, कविता देवी, सविता देवी, अंजली देवी, वेवी देवी, संगीता सिन्हा, बाल मुकुंद सिंह, दीपेश अग्रवाल, अनुपम जी, अनिल यादव, जाहिद हुसैन, शहजाद, तौफीक हुसैन, विनय मोदी, नवीन चौधरी, पिंटू मजूमदार, प्रभाकर लाल रावत, सुमित चंद्रवंशी, भरत मेहता, पप्पू पांडेय, ईश्वर मोदी, मनोज साव, इंद्रदेव मोदी, यमुना यादव, सुनील मंडल, राजा यादव, धनंजय यादव, बबलू सिंह, कमल शर्मा, सुधीर यादव, राजू भैया, नरेंद्र सिंह, भरत पांडे, राम बचन यादव, रोहित जयसवाल, नरेश यादव, बासुदेव यादव, बलराम यादव, जमुना यादव, पवन सिंह और सुनील यादव शामिल हुए।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *