रांची से बनारस के बीच भी करें वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन

0 minutes, 1 second Read

New Delhi सांसद श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन और कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया। सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री को रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर चर्चा की।

इस चर्चा में केंद्रीय रेल मंत्री ने सांसद को बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और हावड़ा के बीच आरंभ कर दिया जाएगा। श्री सेठ ने रांची और बनारस के बीच भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने का आग्रह किया।

Whatsapp Group

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी है और बड़ा व्यवसायिक केंद्र भी है। झारखंड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बनारस आवागमन करते हैं परंतु ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण कई बार लोगों को समस्याएं होती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और बनारस के संबंधों को भी मजबूत करेगा।

See also  भाषा व खतियान आन्दोलन अपने मूल उद्देश्य से भटका

व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी दोनों शहर लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त विगत 10 वर्षों से चलने वाली साप्ताहिक और विभिन्न ट्रेनों के फेरों को बढ़ाए जाने का आग्रह भी सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से किया। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि ऐसी कई ट्रेनें हैं, जो रांची से चेन्नई, बेंगलुरु, एर्नाकुलम, वेल्लोर, पुणे, मुंबई जैसे शहरों को जाती हैं।

इन ट्रेनों का परिचालन 10 वर्ष से अधिक समय से होता रहा है। इन 10 वर्षों में आबादी भी बढ़ी है और लोगों की यात्राएं भी बढ़ी है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इन ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जाए ताकि लोगों की यात्रा और सुगम हो सके।

See also  झारखंड शिक्षक भर्ती JSSC ने किया 13339 आवेदन को रद्द, परीक्षा की तिथि देखे यहां

सांसद ने बताया कि इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से लोग रोजी रोजगार, उपचार, शिक्षा जैसे आवश्यक कार्यों के लिए महानगर को जाते हैं। ऐसे में फेरा बढ़ाया जाना आवश्यक है। सांसद ने जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का आग्रह किया है।

उनमें हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया बेंगलुरु के लिए 12835/ 12836 और 18637/18638, हटिया से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए 12812/12811, रांची से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए 18609/18610, हटिया से पुणे के लिए 22846/22845, धरती आबा एक्सप्रेस 22837/22838 शामिल हैं।

मुख्य  बाते

_केंद्रीय रेल मंत्री से नई दिल्ली में सांसद संजय सेठ की मुलाकात

_बहुत जल्द दौड़ेगी रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस_

_सांसद ने कहा : रांची से बनारस के बीच भी करें वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन

_10 वर्षों से अधिक समय से चल रही कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का भी किया आग्रह।_

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *