Jharkhand JSSC CGL Exam: सच जल्द आएगा सामने, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!

JSSC NEWS जेएसएससी सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी की जांच आगे बढ़ रही है। इसकी जांच दर्ज दो केस के आधार पर की जा रही है। इसके अनियमितता से जुड़े सबूत भी अब पुलिस के पास आने लगे है। दरअसल इस परीक्षा के अनियमितता की जानकारी के लिए झारखंड पुलिस ने आम सूचना जारी की थी।जिसमें एविडेंस देने के लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी किए गए थे।

झारखंड पुलिस के पास जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के अनियमितता से जुड़े एविडेंस मिलने लगे है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से आम लोगों से एविडेंस देने के लिए एडवर्टाइजमेंट दिया गया था। जिसके बाद लगातार लोगों के इससे जुड़े शिकायत प्राप्त हो रहे है।डीजीपी अनुराग गुप्ता इस जांच की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Whatsapp Group
See also  Jharkhand शीतलहरी के कारण छात्रों के लिए सारे स्कूल बंद, शिक्षक का स्कूल में पहुंचना अनिवार्य

पिछले पांच दिनों में सीसीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कई शिकायतें भी सीआईडी को मिली। ये सभी शिकायतें वॉट्सऐप चैट, फोटोग्राम और वीडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य रूप में है। इन सारे सबूतों की गहनता से जांच चल रही है।डीजीपी ने बताया कि पुलिस से संपर्क करने के ईमेल, फोन नंबर और फिजिकली आकर अनियमितता से जुड़े जानकारियां दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीआईडी दो केस में जांच कर रही है। एक केस कैंडिडेट की तरफ से दर्ज कराई गई है। जबकि दूसरा एफआईआर जेएसएससी के अधिकारियों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराई गई है।

See also  उत्तर प्रदेश का ऐसा है राम राज , बेखौफ बदमाशों ने लूटा पान मसाले से भरा हुआ लोडर।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *