झारखंड नियोजन नीति बनकर तैयार ,जनवरी में ही होगा लागू

Niyojan neeti update झारखंड के बेरोजगार युवक को आशा था कि झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 जनवरी को ही नियोजन नीति पर निर्णय ले लिया जाएगा। किंतु ऐसा नहीं हुआ जिससे छात्र संघ और युवा मायूस हैं।

परंतु छात्र संघ और युवाओं को बताना चाहेंगे की सूत्र के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नियोजन नीति को लेकर मुख्यमंत्री आश्वस्त हैं।

Whatsapp Group

साल के पहले ही बैठक 10 जनवरी को बहस भी हुई। लेकिन जो नियोजन नीति का प्रारूप तैयार हुआ है उसमें  कानूनी पहल को लेकर असमंजस था। इसी को ध्यान में रखते हुए कल कैबिनेट बैठक में  नियोजन नीति पर फैसला पूरी तरह से नहीं हो पाया।

See also  अजय कुमार सिंह होंगे झारखंड के नए डीजीपी

सरकार युवाओं के साथ अन्याय नहीं करना चाहती इसीलिए 10 जनवरी के कैबिनेट बैठक में नियोजन नीति पर फाइनल मुहर नहीं लगा पाई।

इसी के संबंध में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने भी बयान दिया है की जनवरी में ही नियोजन नीति लागू कर दिया जाएगा।

सूत्र के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी बाधा को लेकर मुख्यमंत्री ने फिर से नियोजन नीति पर बयान नहीं दिया है। लेकिन छात्रों से आग्रह किया है की झारखंड के बेरोजगार अभ्यार्थी घबराए नहीं सरकार आप लोगों का ही है। आपको हक अधिकार दिला कर ही रहेंगे।

See also  प्रकाशन के एक दिन के भीतर अमेजन इंडिया पर प्रथम स्थान पर पहुंची झारखंड के अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार की पुस्तक
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *