Jharkhand teacher recruitment: 13082 कैंडिडेट के आवेदन कैंसिल

0 minutes, 2 seconds Read

Jharkhand teacher recruitment 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में 13082 अभ्यर्थियों के आवेदन को रद्द कर दिया है। JSSC के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी कर बताया गया की 12429 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन का प्रारंभिक चरण पूर्ण करने के बाद परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया गया, जबकि 534 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क भुगतान करने के बाद फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया।

109 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि के बाद पूर्ण आवेदन समर्थ समर्पित किया सभी अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन को कैंसिल कर दिया गया है।

Whatsapp Group
See also  न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का मधुपुर तक किया गया विस्तार
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *