JPSC का अभ्यर्थियों के साथ धोखा, 3 जेपीएससी परीक्षा एक साथ

0 minutes, 7 seconds Read

Jpsc news झारखंड लोक सेवा आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार 3 सिविल सेवा परीक्षाएं एक साथ लेने का निर्णय किया गया है। Jpsc के अनुसार कुल 349 पदों पर नियुक्ति के लिए 11वीं 12वीं और 13 वीं सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।कुल 349 पदों में 342 पद नियमित तथा 7 पद बैकलॉग के हैं।

झारखंड के कार्मिक विभाग से अधियाचना मिलने के बाद jpsc ने इसकी तैयारी और जोर तरीके से शुरू कर दी है। जेपीएससी द्वारा 3 jpsc परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

Whatsapp Group

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेपीएससी 11 वीं  12वीं और 13वीं का प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल /मई या लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत कराया जा सकता है की संभावना है। परीक्षा के नियमावली 2021 के तहत कराई जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात

आपको यह भी बताते चलें कि इसके पूर्व  में भी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सातवीं आठवीं  नवीं और दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन एक साथ किया जा चुका है।

Jpsc की परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने नाम ना बताने के शर्त पर बताया की अभ्यर्थियों के साथ जेपीएससी  धोखा दे रहा है।  jpsc द्वारा आयोजित पूर्व में सातवीं से लेकर दसवीं तक के jpsc  में भ्रष्टाचार और धांधली रहा। jpsc की संख्या बढ़ाई जा रही है परंतु पदों की संख्या में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है।

See also  कोडरमा CJM समेत 28 जजों को जिला न्यायाधीश पर सरकार ने दिया प्रमोशन, कार्मिक विभाग में जारी किया अधिसूचना

आपको यह भी बताते चलें कि इसके पूर्व जेपीएससी द्वारा 11वीं और 12वीं jpsc  परीक्षा एक साथ करने का विचार किया जा रहा था । उसे समय भी 349 पदों के लिए ही परीक्षा की जानी थी। संख्या बढ़कर 13वीं जेपीएससी को  जोड़ा जा रहा है परंतु पदों की संख्या वही  है। सिर्फ Jpsc की संख्या बढ़ रहा है और jpsc का संख्या बढ़ाने से अभ्यर्थियों को क्या लाभ मिल रहा है ना ही  आयोग बता रहा है ना सरकार।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *