कोडरमा के पूर्व उपायुक्त आदित्य रंजन ने नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज को दिया पदभार, भावुक क्षण

0 minutes, 3 seconds Read

कोडरमा। कोडरमा जिला के 24वें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के रूप में 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मेघा भारद्वाज ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त आदित्य रंजन से पदभार ग्रहण किया।

Table of Contents

Whatsapp Group

क्या कहा नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज

कोडरमा जिले में डीसी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि कोडरमा जिले के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि यहां आम जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ साथ अन्य सभी योजनाओं को मॉनिटर करेंगे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

See also  JSSC CGL : 21 और 22 सितंबर को हुई CGL परीक्षा रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा जिले की बेहतरी के लिए जो प्रयास किये गए थे उसे भी आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रगति लाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध रूप मे धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा ताकि सभी सुयोग्य व्यक्ति तथा समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जा सके।

पूर्व उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा

कोडरमा के पूर्व उपायुक्त ने कोडरमा जिले के विकास के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में  काम को देखकर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार भी मिला है। आपको बताते चलें कि एक साक्षात्कार में पूर्व उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा था कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरे जिले के हाई स्कूल पूरे कोडरमा जिले का इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाया है।

See also  चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ काली मंदिर का उद्घाटन

अगर मेरे पास दो से तीन महीने का समय और होता तो जिले के पूरे मिडिल स्कूल में  इन्फ्रास्ट्रक्चर में काम करवाने सोच था । जो कमी कमी रह गई। आशा करता हूं कि भावी उपायुक्त से आगे इसी तरह से ले जाएंगे। साथ साथ कोडरमा उपायुक्त ने यह भी कहा कि कोडरमा जिले में पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र हो सकता है।

पदभार ग्रहण के समय कौन-कौन उपस्थित

मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक उपस्थित थे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *