सुहागिनों ने हरितालिका तीज पर निर्जला व्रत , सुहाग का वरदान,कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए मांगी आशीष

0 minutes, 0 seconds Read

कोडरमा :– पति के अखंड सौभाग्य की कामना का पवन व्रत हरितालिका तीज सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पूरा दिन निर्जल उपवास रखकर माता पार्वती व भगवान शंकर की पूरे विधि विधान से पूजा कर अपने पति के दीर्घायु, सुख समृद्धि, उन्नति, प्रगति और यश की कामना भगवान से की।

Whatsapp Group

इस अवसर पर पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हरितालिका तीज व्रत पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा अर्चना किया। इस पवित्र मौके पर सौभाग्यवती महिलाओं ने लाल रंग के नए वस्त्र पहन कर, मेहंदी लगाकर, सोलह श्रृंगार किया। वही शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा अर्चना की।

गायत्री मंदिर में कर्मकांडी विवेक सुमन के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराया गया। महिलाओं ने सामूहिक पूजन के दौरान रोली, चावल, पुष्प, बेलपत्र, नारियल, पान, कसैली, धूप, दीया, मिठाई आदि सामान चढ़ाया और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का भक्ति भाव से पूजन किया।

See also  JSSC CGL paper leak में चेयरमैन नीरज सिन्हा का हाथ !, पद से दिया इस्तीफा

पूजन के बाद हरितालिका व्रत की कथा सुनाई गई। इस दौरान सुहागिनों ने भगवान शिव से स्वभाव की रक्षा करने की मंगल कामना की। भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाले हरितालिका तीज व्रत पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। कर्मकांडी विवेक सुमन ने बताया कि मां पार्वती ने इस व्रत को शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन विधि विधान से किया जाता है।

See also  झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के संबंध में JSSC का महत्वपूर्ण नोटिस जारी

आज ही के दिन माता पार्वती को भगवान भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए थे, तभी से इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती है। जबकि कुंवारी कन्या इस व्रत को रखकर सुयोग्य वर की प्राप्त करती है। उन्होंने बताया कि प्रकृति और प्रेम के भाव से जुड़े इस पर्व पर महिलाएं शुद्ध मिट्टी से शिव पार्वती और श्री गणेश के प्रतीकात्मक प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा करती है।

माना जाता है की मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा सौभाग्यदायिनी होती है। मौके पर रंभा नंदनी, रूपम कुमारी,अधिवक्ता ऋतम कुमारी,डोमचांच थाना एस.आई प्रियंका कुमारी,पुष्पा पांडेय,संजू कुमारी,पूजा कुमारी,गुड़िया भट्ट सहित बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित थी।

रिपोर्ट गौतम कर्ण

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *