दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी

0 minutes, 0 seconds Read

दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी


झुमरीतिलैया:साहिब ए कमाल दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर झुमरी तिलैया के गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा से आज सुबह 4:00 बजे पहली प्रभात फेरी निकाली गई।

Whatsapp Group

जिसमें ज्ञानी कुलदीप सिंह ज्ञानी राजा सिंह ज्ञानी निरंजन सिंह ने शब्द गायन कर के संगत को निहाल किया । प्रभात फेरी में समूह सिख संगत शब्द कीर्तन गायन करते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा से निकलकर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची।

See also  JMM व BJP पार्टी छोड़ थामा भाकपा माले का दामन  

जहां संगत की तरफ से चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया, उसके बाद प्रभात फेरी डॉक्टर गली गुरुद्वारा कलगीधर पहुंची वहां भी संगत के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया।

वहां से प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा पहुंची जहां समाप्ति के उपरांत सरदार महेंद्र सिंह भाटिया रम्मी सोनू भाटिया की तरफ से लंगर की सेवा की गई।

आज गुरु नानक पुरा में कमलनयन सिंह भाटिया जानू भाटिया के द्वारा 29 तारीख को जो पाठ रखा गया था उसकी आज समाप्ति है, जिसके बाद अगला पाठ प्रधान बलवीर सिंह भाटिया गुरजीत सिंह भाटिया (टिंकू) सहित परिवार द्वारा रखाया जाएगा, जिसकी समाप्ति 2 तारीख को होगी|

See also  झारखण्ड नगरपालिका संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना JSSC का महत्वपूर्ण सूचना जारी

संवाददाता- रवि छाबड़ा (झुमरीतिलैया)

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *