लोकसभा चुनाव की तैयारी गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो का तोपचांची दौरा

गिरीडीह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर झामुमो तोपचांची प्रखंड समिति द्वारा एक बैठक तोपचांची में की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो एवं संचालन सचिव नवल किशोर केवट के द्वारा किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी सह टुंडी के लोकप्रिय विधायक माननीय_मथुरा_प्रसाद_महतो_जी ने शामिल होकर कहा कि लोकतंत्र को बचाने एवं गिरिडीह का संपूर्ण विकास करने के लिए महागठबंधन का जीतना जरूरी है, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं पर अहम जिम्मेदारी रहती है, असली लड़ाई कार्यकर्ता लड़ते हैं, इसलिए सभी साथी कमर कसकर चुनाव मैदान में उतर जाएं।

Whatsapp Group
See also  थाना प्रभारी भगाओ, जयनगर बचाओ मार्च यात्रा सभा में हुआ तब्दील

अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी जी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य अलाउद्दीन अंसारी सुखलाल मरांडी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, जिला संगठन सचिव मदन महतो,खोरठा गीतकार विनय तिवारी, जिला संयुक्त सचिव मनोज महतो,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी,राजीव तिवारी सहित पूरे तोपचांची प्रखंड के सभी पंचायत से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *