झारखंड में प्राकृतिक संसाधन और युवा शक्ति की प्रचुरता है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्योगी कौशल और नीति के समन्वय पर जोर दिया। झारखंड में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है श्रम शक्ति और युवाओं से भी यह समृद्ध है। उद्योग कौशल और नीति का समन्वय बेहतर हो जाए तो झारखंड देश की आर्थिक रीड बन सकता है । यह बातें राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कही। राजपाल ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा में बहुत पीछे है हम सभी को इस पर काम करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि इसे हम बेहतर करें।
