चाराडीह में पंचायत में टुटा चेक डैम बनाने के लिए सातवां स्मरण पत्र

0 minutes, 0 seconds Read

कोडरमा जिला के चाराडीह पंचायत के पुत्तो चांदेडीह नाला पर साल 1994 में तत्कालीन कोडरमा विधायक सवर्गीय रमेश प्रसाद यादव जी द्वारा जनकल्याण के लिए बनाया हुआ चेक डैम टूट गया है।

ग्राम पुत्तो ,चांदेडीह ,संग्रामडीह ,करियाबर, झुमरी के किसानो के हज़ारो एकड़ भूमि पर सिचाई होने के कारन यहां की धरती हरियाली से लहलहा उठी थी । यहाँ के किसान बरसात कम होने पर सिचाई कर ख़रीफ़ की फ़सल और रबी की फ़सल से उपरोक्त पांचो गांव में अच्छी पैदावार भी अच्छी होने लगी थी। साथ हीं इस क्षेत्र के कुवां और तालाब को गर्मी में सुखना बंद हो गए थे।

Whatsapp Group

जिसके कारण स्थानीय लोगों को पशु पालन और कृषि कार्य के साथ दिन्याचार्य के कार्य में भी कभी सहूलियत मिलने लगी थी। चेक डैम साल 2017 के बरसात में टूट गया है। और तब से यहां के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
जिसका लिखित सुचना उपयुक्त,सांसद ,विधायक कोडरमा को ईमेल के माध्यम से दिनांक 24 /01 /2022 ,  27 /02/2022 ,  08 /05 /2022,  01 /09 /2022, 23/12/2022 ,  23/12/2022 और दिनांक18/02/2023 को सामाजिक कार्यकर्त्ता और इसी पंचायत के ग्राम पुत्तो निवासी प्रकाश यादव द्वारा दिया गया है ।
लेकिन आजतक इस गंभीर समस्या को यहां का जिला प्रशासन ,सांसद और विधायक द्वारा नज़र अंदाज़ किया जाता रहा है जो हमारे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसी चेकडैम के नज़दीक पुत्तो गॉव का एक हिस्सा जहां आजतक पेयजल का सुविधा का आभाव है के लोग आस पास के कुआँ से अपना प्यास बुझाते थे ,इसे चैक डैम में नित्य कार्य के साथ कपडा धोना और स्नान करने का काम भी करते थे।
जिनका जीना अब दूभर सा हो गया है।
यह पंचायत साल 1998 से 2014 तक विधायक साल 2019 से आजतक सांसद दिया है इसके वावजूद आज भी यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से दो चार हो रहे हैं।

See also  कोडरमा उपायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाया, दिए कड़ा निर्देश
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *