शहनाई वादक प्रेमचंद कालिन्दी को मिला ‘देबुलाल गोस्वामी कला सम्मान-2023’

बालीडीह में ‘लुआठी ‘ पत्रिका की ओर से प्रति बर्ष दिये जाने वाला ‘देबुलाल गोस्वामी कला सम्मान ‘ खोरठा के सुप्रसिद्घ खोरठा लोककलाकार प्रेमचंद कालिन्दी को प्रदान किया गया।

विशुनपुर,बालीडीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सभा में बालीडीह खोरठा कमिटी के अध्यक्ष पंचम महतो एवं ‘लुआठी ‘के संपादक गिरिधारी गोस्वामी ‘आकाश खूँटी’ ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र एवं 1111 रु. प्रदान कर सम्मानित किया।

Whatsapp Group

बहुआयामी लोक कलाकार देबुलाल गोस्वामी के नाम पर प्रति बर्ष खोरठा के एक लोक कलाकार को यह सम्मान दी जाती है।

See also  रामगढ़ उपचुनाव: विकास का भूत कभी दिखाई नहीं देता , सिर्फ सुनाई देता है

सभा में सरयु प्रसाद गोस्वामी, बिनोद रसलिन,धिरेन्द्र नाथ गोस्वामी,डा.सुजाता कुमारी,चित्रकार श्याम केवट,मणिलाल ‘मणि’,राजु प्रजापति, राजेश ओझा एवं अशोक पारस ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर शंकर गोस्वामी श्याम सुंदर केवट’रवि’ एवं अनिल पांडे ने खोरठा गीत प्रस्तुत किए।जागो जगाओ मंच के अध्यक्ष बिनोद कुमार रसलिन के गायन,प्रेमचंद कालिन्दी की शहनाई और सुनिल कालिन्दी की नाल ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

इससे पहले जिन कलाकारों को इस सम्मान से सम्मानित की जा चुकी है उनके नाम हैं खोरठा के प्रतिष्ठित कलाकार सुकुमार, शिवनंदन पांडे’गरीब’, प्रदीप कुमार दीपक,प्रयाग महतो एवं पं.श्याम गोस्वामी एवं मनपुरन गोस्वामी।

See also  JPSC JSSC का परीक्षा पेपर लीक हुआ तो होगी 10 साल की सजा

अन्य उपस्थित भाषा प्रेमियों में डा.पूर्णेंदु,गोस्वामी,कवि कामेश,गोपीकृष्ण महाराज के नाम उल्लेखनीय है।

धन्यवाद ज्ञापन सरयु प्रसाद गोस्वामी ने किया।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *