झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए CTET या अन्य की जरूरत, अब किसी भी राज्य अभ्यार्थी हो सकते हैं परीक्षा में शामिल

0 minutes, 6 seconds Read

Jharkhand teacher recruitment 2024 झारखंड में 26 हजार शिक्षकों ( सहायक आचार्यो ) की भर्ती परीक्षा 12 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली है। जिसे अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्थगित कर सकती है। और फिर से कैबिनेट में संशोधन के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। उसके बाद फिर से प्रक्रिया शुरू होगी। इसी सफ्ताह में परीक्षा को स्थगित करने का आदेश JSSC जारी कर सकता है।

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश JSSC को मिलने के बाद अब इस परीक्षा में सीटेट एवं अन्य राज्यों के टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास अभ्यर्थियों को भी शामिल करने को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग प्रारंभिक स्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर रही है।

Whatsapp Group

नियमावली में संशोधन के बाद उसे फिर से कैबिनेट में सहमति के लिए भेजा जाएगा। ततपश्चात कार्मिक विभाग के माध्यम से JSSC को भेजना होगा। जेएसएससी संशोधित नियमावली के आधार पर सीटेट पास एवं दूसरे राज्यों से टेट पास अभ्यर्थियों से भी आवेदन लिया जाएगा।

See also  हेमंत सरकार ने रिजर्वेशन खत्म किया, आरोप लगेगा मोदी सरकार पर

कस्तूरबा व झारखंड बालिका विद्यालयों में भी शिक्षक बनने का मिलेगा मौका

नियमावली में संशोधन के बाद सीटेट और दूसरे राज्यों से टेट पास अभ्यर्थियों को सहायक आचार्यों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की नियुक्ति में भी शामिल होने का मौका मिल सकेगा। अब तक जो नियमावली है उसमें सिर्फ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) पास अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का प्रावधान है।

हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक सीटेट एवं दूसरे राज्यों से टेट पास अभ्यर्थी अगर सहायक आचार्य बनते हैं तो उन्हें तीन साल के अंदर पहले प्रयास में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी पड़ेगी। यदि इस दौरान झारखंड टेट की परीक्षा आयोजित नहीं होती है तो वे शिक्षक नियमित कर दिए जाएंगे।

See also  Teacher Recruitment 2023: परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बनने के लिए 7 और 9 घंटे की देने होगी परीक्षा

मैट्रिक इंटर परीक्षा के बाद हो सकती है सहायक आचार्य की भर्ती परीक्षा

कैबिनेट के मंजूरी के बाद आवेदन भरने के लिए JSSC निश्चित समय के लिए फिर से लिंक को ओपेन कर सकती है औऱ 10-15 दिनों का समय इन अभ्यर्थियों को मिल सकता है। जिसके बाद पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही नए आवेदन करने वाले सीटेट व दूसरे राज्यों के टेट पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा फरवरी-मार्च में ली जा सकती है। बतादें कि छह से 26 फरवरी तक मैट्रिक-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा होने वाली है। ऐसे में इसके बाद ही सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *