
सोनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत Marine Drive पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा जहां बीच सड़क पर पहले से खराब खड़े एक ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे पूरी तरह से समा गया. इस घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया MGM अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही DSP CCR मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा. गैस कटर से कार के मलबे को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के सिर धड़ से अलग हो चुके थे. पुलिस ने सभी शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया है
