धनबाद, लोहार बरवा में मनाई जाएगी खोरठा कवि श्रीनिवास पनुरी की 103 वीं जयंती – खोरठा गीतकार विनय तिवारी

बरवड्डा – खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 103 वीं जयंती 25 दिसम्बर को लोहार वरवा में धूमधाम से मनाई जाएगी ।उक्त अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी होंगें। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सी, डब्लू ,सी के चेयरमैन एवं आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुखर्जी होंगें* । महेंद्र प्रबुद्ध द्वारा लिखित खोरठा नाटक ” शकुंतला के सत ” एवं खोरठा सामाजिक नाटक ” बिन पानी सब सुन ” का भी विमोचन किया जाएगा।

See also  Jharkhand teacher recruitment: 13082 कैंडिडेट के आवेदन कैंसिल

इस अवसर पर धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, सहित अन्य जिलों से भी खोरठा कवि, साहित्यकार, लेखक, अभिनेता ,गीतकार खोरठा शोधार्थी, आयेंगें, मुख्य रूप से खोरठा के लेखक ,महेंद्र प्रबुद्ध, खोरठा साहित्यकार, कवि , निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी, खोरठा लेखक प्रो मुकुंद रविदास, प्रभात खबर के उपसंपादक नारायण चंद्र मंडल,खोरठा अभिनेता अमन राठौर, कवि मदन मोहन त्वरण, समाजसेवी गणेश चौरसिया, राजीव तिवारी, राजेश कुमार ओझा,खागेन्द्र महतो,महेंद्र दांगी, पुनीत साव, नेतलाल यादव बहादुर पांडेय इत्यादि लोग मौजूद रहेंगे।

Whatsapp Group
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *